अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ मंडप बना आकर्षण का केंद्र

indexरायपुर, 14 नवंबर – राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में शुक्रवार से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया। मेला परिसर में बना छत्तीसगढ़ का मंडप पहले ही दिन देश-विदेश के व्यापारियों के आकर्षण का केंद्र बन गया। छत्तीसगढ़ का मंडप महिला उद्यमशीलता की थीम पर आधारित है। इसमें 19 स्टॉल लगे हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति, राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और विविधतापूर्ण संस्कृति का बेहतरीन समन्वय देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के वनोपज और उससे तैयार सामग्री आज पहले ही दिन मेले में व्यापारियों के लिए मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रही।

व्यापार मेले के प्रथम पांच दिन 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ कारोबारी आगंतुकों के लिए रखे गए हैं। आम जनता के लिए मेला 19 से 27 नवंबर तक खुला रहेगा। व्यापार मेले में देश के सभी राज्यों से व केंद्र शासित प्रदेशों के पवैलियन बनाए गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के 31 मंत्रालय और विभागों की भागीदारी भी इस मेले में है।

व्यापार मेले में कॉस्मेटिक्स स्वास्थ्य उत्पाद, सेवा क्षेत्र परामर्श सेवा, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, घर और रसोई उपकरण, कपड़ा, चमड़े के उत्पाद, बैंक और बीमा तथा अन्य कई क्षेत्रों की कंपनियों ने भी प्रदर्शनी लगाई है। प्रवेश शुल्क सामान्य दिनों में 50 रुपये और शनिवार, रविवार के दिन 80 रुपये रखा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493