इटली सेरी-ए लीग में जुवेंतस की जीत का सिलसिला जारी

पार्मा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जुवेंतस फुटबाल क्लब ने इटली सेरी-ए लीग में अब तक खेले गए तीनों मैचों पर विजय हासिल करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए मैच में जुवेंतस ने पार्मा क्लब को 2-1 से मात दी।

मारियो मांडजुकिक ने दूसरे ही मिनट में गोल करते हुए जुवेंतस का खाता खोला। हालांकि, पार्मा ने अच्छी प्रतिक्रिया देते हुए गेरविन्हो की ओर से 33वें मिनट में किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद दूसरे हाफ में 58वें मिनट में ब्लेस मटुदी की ओर से किए गए गोल ने जुवेंतस को एक बार फिर आगे कर दिया। टीम ने अपने डिफेंस से पार्मा को आगे नहीं बढ़ने दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493