अमेरिकी ओपन : सिलिक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

न्यूयॉर्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में अच्छी वापसी करते हुए क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिलिक ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात खेले गए इस मैच के पहले दो सेटों में सिलिक को एलेक्स के खिलाफ 4-6, 3-6 से हार मिली थी लेकिन इसके बाद अच्छी वापसी कर सिलिक ने बाकी के तीन सेट 6-3, 6-4, 7-5 से अपने नाम कर अंतिम-16 दौर में जगह बनाई।

अमेरिकी ओपन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में सिलिक ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में रात के समय काफी कम मैच खेले हैं और यह मैच याद रखने लायक है।

साल 2014 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाले सिलिक का अंतिम-16 दौर में मुकाबला डेविड गोफिन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493