दोस्ताना मैचों के लिए मेक्सिको टीम में शामिल अयाला

मेक्सिको सिटी, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। टाइगर्स यूएएनएल फुटबाल क्लब के सेंटर-बैक हुगो अयाला को दो दोस्ताना मैचों के लिए मेक्सिको की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको की टीम उरुग्वे और अमेरिका के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।

अयाला को इन दोस्ताना मैचों में मिडफील्डर रोडोल्फो पिजारो के स्थान पर मेक्सिको टीम में शामिल किया गया है। पिजारो को टखने की चोट के कारण बाहर किया गया है। मेक्सिको फुटबाल महासंघ (एफएमएफ) ने इसकी जानकारी दी।

मेक्सिको का सामना सात सिम्बर को हाउस्टन में उरुग्वे से और इसके चार दिन बाद अमेरिका से नैशविले में होगा।

उल्लेखनीय है कि इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में मेक्सिको अंतिम-16 दौर में हार कर बाहर हो गई थी। वह लगातार सातवीं बार नॉकआउट में पहुंची थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493