रियल के लिए 40 गोल भी कर सकते हैं बेंजेमा : कोच

मेड्रिड, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के मुख्य कोच जुलेन लोपेतेगुई का कहना है कि करीम बेंजेमा टीम के लिए एक सीजन में 40 गोल भी कर सकते हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, रियल ने शनिवार रात खेले गए स्पेनिश लीग मैच में लेगानेस को 4-1 से हराया। इस मैच में दो गोल बेंजेमा ने किए थे।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कोच लोपेतेगुई ने कहा, “यह मैरिट उनकी (बेंजेमा) है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैंने किसी को नहीं बदला है।”

स्पेनिश लीग में सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी को पिचिचि पुरस्कार मिलता है। ऐसे में यह पुरस्कार बेंजेमा को मिलने की संभावना के बारे में कोच ने कहा, “क्यों नहीं। वह इस सीजन में 30 से 40 गोल क्यों नहीं कर सकते? सबसे अहम बात टीम है और मैच के गोल पूरी टीम की मेहनत का नतीजा होते हैं। बेंजेमा एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हमेशा रहेंगे। वह जो कर रहे हैं, उसका श्रेय उन्हीं को जाता है। वह खुश हैं और टीम की मदद कर रहे हैं। यह हमेशा ऐसा ही रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493