मनीला, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस के इसुलान शहर में हुए एक बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुल्तान कुदारत प्रांत के पुलिस प्रमुख नोएल किनाजो के हवाले से कहा कि विस्फोट में 15 घायलों में से एक 15 वर्षीया लड़की की सोमवार को अस्पताल में मृत्यु हो गई।
रविवार रात सुल्तान कुदारत प्रांत के इसुलान शहर में एक इंटरनेट कैफे में हुए विस्फोट में एक 18 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी।
इस सप्ताह होने वाला यह दूसरा विस्फोट है। 28 अगस्त को शहर में देसी बम विस्फोट में तीन लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।
किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath