लॉस एंजेलिस, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पॉप स्टार जस्टिन बीबर की मंगेतर हैली बाल्डविन का कहना है कि उनके और जस्टिन के रिश्तों को लेकर उन्हें नापसंद करने वाले जो नकारात्मक टिप्पणियां करते हैं, उनसे वह प्रभावित नहीं होती।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 21 वर्षीय मॉडल हैली ने आस्ट्रेलियाई पत्रिका स्टेलर को बताया कि वह उत्साह से परे हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं सच में इन सबसे प्रभावित होती हूं। फिलहाल मैंने बस नकारात्मकता को नजरअंदाज करने के बारे में सीखा है ताकि मैं अपने जीवन के इस पड़ाव का लुत्फ ले सकूं।”
दोनों ने बहामास में रोमांटिक छुट्टियां मनाने के दौरान सात जुलाई को सगाई की थी और दो दिन बाद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।
dharmpath.com dharmpath