मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ‘उड़ान’ के अभिनेता रजत बरमेचा एक वेब श्रंखला में एक सोशल मीडिया स्टार की भूमिका में नजर आएंगे जो यौन बीमारी से ग्रसित है। उनका कहना है कि यह भूमिका करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
रजत ने एक बयान में कहा, “मैं एक कलाकार हूं और अगर सार्थक है तो मैं क्यों नहीं कर सकता? जब हम लोग शूटिंग कर रहे थे, तो कुछ दृश्य विचित्र थे लेकिन किरदार निभाते हुए मैं कहीं भी असहज नहीं हुआ। हमारी कहानी मनोरंजक होने के बावजूद प्रासंगिक और जीवन का हिस्सा है। दर्शक खुद को इससे और ज्यादा जुड़ा महसूस करेंगे।”
उन्होंने वेब श्रंखला की और जानकारी देने से इंकार कर दिया।
‘उड़ान’ (2010) में उनके रोहन के किरदार के बाद रजत ने ‘शैतान’ के साथ-साथ लघु फिल्मों और ‘गर्ल इन द सिटी’ जैसी वेब श्रंखलाओं में काम किया।
dharmpath.com dharmpath