नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक एवं पटकथा लेखक विशाल भारद्वाज और अभिषेक चौबे ने वर्षो से एक-दूसरे से सीखे सबक को लेकर आभार जताया।
भारद्वाज ने कहा कि चौबे वहीं हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया है कि हर शैली की फिल्म में नया पुट कैसे डाला जाए।
उन्होंने कहा,”बैड लैंड्स में फिल्म की शूटिंग करने का मेरा विचार था, लेकिन अभिषेक ने इसे पश्चिमी फिल्म जैसा रूप दिया।”
वहीं चौबे का मानना है कि भारद्वाज ने उन्हें सिखाया कि किसी किरदार की ताकत का मतलब दूसरों से अधिक बलशाली होना नहीं बल्कि दूसरों के प्रति खुलेपन का रुख है।
dharmpath.com dharmpath