‘सुपर 30’ में ऋतिक संग काम का शानदार अनुभव रहा : मृणाल ठाकुर

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ‘लव सोनिया’ के साथ अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन संग काम का अनुभव शानदार रहा।

मृणाल ठाकुर ने सोमवार को मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा के साथ ‘गली गुलियां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर संवाददाताओं से यह बात कही।

‘सुपर 30’ में ऋतिक संग काम का अनुभव साझा कर रहे मृणाल ने कहा, “यह शानदार था। दरअसल, ऋतिक के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। वह हमेशा सज्जन रहे हैं और बहुत दयालु और विनम्र है।”

यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493