‘ब्यूटीफुल डेज’ के साथ होगी बुसान फिल्म महोत्सव की शुरुआत

सियोल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई फिल्मकार जेरो युन्स की फिल्म ‘ब्यूटीफूल डेज’ के साथ 23वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन होगा।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ली ना-यंग अभिनीत एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो विदेश में बेहतर जिंदगी की चाहत में उत्तर कोरिया से बच निकलने के लिए पति और बच्चे को छोड़ देती है। फिल्म महोत्सव का समापन हांगकांग के फिल्म निर्देशक यूएन वू-पिंग की फिल्म ‘मासल्टर जेड : द आईपी मैन लेगसी’ के साथ होगा।

फिल्म महोत्सव चार अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा।

महोत्सव के निदेशक जे. जियोन ने कहा, “‘ब्यूटीफूल डेज’ एक परिवार के बिखरने और फिर एक होने के बारे में है और इसका विषय भी समकालीन है।”

बुसान फिल्म महोत्सव के 23वें संस्करण के लिए 79 देशों की 323 फिल्में चुनी गई हैं। इसमें 115 फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर और 25 का इंटरनेशनल प्रीमियर होगा।

बुसान क्लासिक नामक एक नया कार्यक्रम भी लॉन्च किया गया है। यह सेक्शन ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण फिल्मों को समर्पित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493