फिटनेस के प्रति उत्साही हूं : मंदिरा बेदी

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंदिरा बेदी का कहना है कि वह फिटनेस के प्रति उत्साही हैं। अभिनेत्री मैराथन में अपने बेटे वीर के साथ दौड़ती नजर आएंगी।

मंदिरा ‘ड्यूरासेल ड्यूराथन 2018’ के दूसरे संस्करण में दौड़ती नजर आएंगी। मुंबई के बीकेसी में ‘जियो गरडस’ में 25 नवंबर को दो और पांच किलोमीटर की ‘फैमिली रन’ आयोजित की जाएगी।

मंदिरा ने एक बयान में कहा, “भारत की यह इकलौती ‘फैमिली रन’ की शानदार पहल है। फिटनेस के प्रति उत्साही होने के कारण मैं इससे पूरी तरह जुड़ गई हूं। फिटनेस कार्यक्रम के माध्यम से एक परिवार के लिए जोड़ने के लिए यह विशेष प्लेटफॉर्म है। इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ परिवार के सभी लोग साथ में समय बिता सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने और उनके बेटे वीर ने इसमें भाग लिया था। वह इस संस्करण में भी भाग लेने और दौड़ लगाने को उत्सुक हैं।

‘ड्यूरासेल ड्यूरेथन’ के माध्यम से परिवारों को उनके घरों के बाहर साथ आकर दौड़ने का मौका दे रही है।

ड्यूरासेल के मध्य-पूर्व और भारत में मार्केटिंग निदेशक डेविड अब्राहम ने कहा, “ड्यूराथन में मंदिरा बेदी के उनके बेटे के साथ दोबारा दौड़ने के लिए हम उनके भी आभारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493