महिला टी-20 विश्वकप के ब्रांड एम्बेसेडर बने सैमी

दुबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को दो बार टी-20 विश्वकप का चैम्पियन बनाने वाले डैरेन सैमी को आगामी महिला टी-20 विश्वकप का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है।

आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सैमी अब एक एम्बेसेडर के रूप में टूर्नामेंट के छठे संस्करण में मदद करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन नौ से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में किया जाएगा। वेस्टइंडीज की महिला टीम टी-20 विश्वकप में अपना खिताब बचाने उतरेगी।

सैमी ने एक बयान में कहा, “आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के लिए टीम से जुड़ना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। हमारे देश में यह एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है और हमारी महिला टीम के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को काफी आगे लेकर जाएगा।”

टी-20 विश्वकप का आयोजन तीन स्थलों पर किए जाएंगे और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493