प्रियंका के साथ निक की सगाई से खुश हैं पूर्व प्रेमिका

लॉस एंजिल्स, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक निक जोनस की पूर्व प्रेमिका ओलीवियो कल्पो ने कहा कि वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से अपने पूर्व प्रेमी की सगाई को लेकर खुश हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट काम’ के मुताबिक, वर्ष 2012 में मिस यूनीवर्स रह चुकीं निक जोनस की पूर्व प्रेमिका ने निक को बधाई और शुभकामना दी।

ओलिवियो कल्पो और निक का रिश्ता वर्ष 2015 में समाप्त हो गया था।

कल्पो ने कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्यार को पा सकता है, खासकर इस उद्योग में- क्योंकि यह मुश्किल है। आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को प्यार और खुशी मिले।”

निक और प्रियंका ने कुछ महीनों की डेटिंग के बाद जुलाई में सगाई की।

कल्पो इन दिनों डैनी अमेंडोला को डेट कर रहीं हैं, जो फुटबॉल क्लब मियामी डॉल्फिन से खेलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493