रोबिनसन के साथ आसान लगती है कॉमेडी : रोवन

लॉस एंजेलिस, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता और हास्य कलाकार रोवन एटकिंसन का कहना है कि कुछ ही लोग हैं, जिनके साथ कॉमेडी में साझेदारी उनके लिए आसान होती है और ‘ब्लैकेडर’ के सह-कलाकार टोनी रोबिनसन उनमें से एक हैं।

रोवन ने कहा कि उनके बेन मिलर के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं।

मिलर के साथ रोवन ने ‘जॉनी इंग्लिश’ फिल्म सीरीज में साथ काम किया था।

रोवन ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “कुछ ही लोग है, जिनके साथ कॉमेडी साझेदारी मुझे आसान लगती है और रोबिनसन निश्चित तौर पर उन लोगों में से हैं।”

उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और मेरे ऐसे ही रिश्ते मिलर के साथ भी हैं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे के साथ अच्छे से काम करते हैं।”

मिलर और रोवन एक बार फिर स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा। दोनों तीसरी बाहर ‘जॉनी इंग्लिश’ की तीसरी फिल्म ‘जॉनी इंग्लिश स्ट्राइक्स अगेन’ में नजर आएंगे, जो भारत में 28 सितम्बर को यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया द्वारा रिलीज होगी।

यह फिल्म डेविड केर द्वारा निर्देशित गलती से जासूस बने इंसान की है। यह रोमांच तब शुरू होता है, जब एक साइबर-अटैक के बाद ब्रिटेन में सभी अंडरकवर एजेंटों की पहचान खुलने लगती है।

‘जॉनी इंग्लिश’ के साथ अपने सफर के बारे में रोवन ने कहा, “अगर आपको लगता है कि आप एक और फिल्म कर सकते हैं, तो आप यह सोचते हैं कि क्यों नहीं यह फिल्म की जा सकता है। वो भी अगर आप अपने काम को करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493