मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ताहिर राज भसीन फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक नितेश तिवारी की अगली फिल्म में दिखाई देंगे।
फिल्म दोस्ती, दिल टूटने और खुद की सफलता जैसी भावनाओं के ईदर्गिद घूमती है।ताहिर के साथ फिल्म में सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर भी होंगी।
ताहिर ने कहा, “मैं इस बात का कायल हूं कि कैसे थियेटर छोड़ने के बाद भी लंबे समय तक नितेश तिवारी की फिल्म का लोगों पर असर रहता है। मैं उनकी अगली फिल्म और उनके साथ काम को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
ताहिर इससे पहले प्रदीप सरकार की ‘मर्दानी’ में नजर आ चुके हैं और वह नंदिता दास की आगामी फिल्म ‘मंटो’ का भी हिस्सा हैं।
नितेश की नई फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath