पाकिस्तान 2025 तक पांचवां सबसे बड़ा परमाणु संपन्न देश होगा : रिपोर्ट

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान अपने यूरेनियम संवर्धन और प्लूटोनियम उत्पादन केंद्रों का विस्तार कर रहा है जिससे यह आशंका है कि 220 से लेकर 250 बम के साथ वह 2025 तक पांचवां परमाणु हथियार संपन्न देश बन जाएगा। यह बात एक रिपोर्ट में उजागर हुई है।

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट में 31 अगस्त को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता का विकास कर रहा है। रिपोर्ट फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स द्वारा लिखी गई है।

12 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में गया गया है कि पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियार का विकास कर रहा है और ज्यादा से ज्यादा बम और डिलीवरी सिस्टम तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान विस्फोटक पदार्थ उत्पादन उद्योग में विस्तार कर रहा है जिससे अनुमान है कि 2025 तक उसके पास 220 से लेकर 250 बम होंगे।

यह रिपोर्ट सबसे पहले लंदन की पत्रिका जेन्स डिफेंस वीकली में प्रकाशित होने के बाद उजागर हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493