श्रद्धा की सफलता से गौरवान्वित हूं : सिद्धांत कपूर

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत कपूर जो अपनी आगामी फिल्म ‘पलटन’ की तैयारी कर रहे हैं, ने कहा कि वह इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि उनकी बहन श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अच्छा काम कर रही हैं।

सिद्धांत ‘पलटन’ की विशेष स्क्रीनिंग पर श्रद्धा के साथ मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। इस दौरान उनके साथ शिवांगी कोल्हापुरी, पद्मिनी कोल्हापुरी, हर्षवर्धन राणे, दीपिका कक्कड़, अर्जुन रामपाल, जे.पी दत्ता. सोनल चौहान, मोनिका गिल और रूप राठौड़ मौजूद थे।

श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

अपनी छोटी बहन की तारीफ करते हुए सिद्धांत मे कहा, “वह बहुत ही मेहनती है। श्रद्धा ने बतौर अभिनेत्री स्त्री, एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस, बागा और हैदर जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।”

उन्होंने कहा, “वह किरदार में बहुत ही आसानी से घुस जाती हैं और निकल भी बहुत जल्दी जाती है। वह अब मेरे साथ सायना नेहवाल की बायोपिक के बारे में बात कर रही हैं। मुझे उनका भाई होने पर गर्व है।”

सिद्धांत से जब पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न प्रकार के किरदारों को करना चाहता हूं। मैं बस कड़ी मेहनत करना चाहता हूं ताकि सकारात्मक परिणाम मिल सकें।”

जे.पी.दत्ता द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो और जे.पी फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘पलटन’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493