निशानेबाजी विश्व कप : भारत की एलावेनिल को मिला रजत

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय किशोर निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीता है।

एलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की निशानेबाज श्रेया अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।

इस स्पर्धा के फाइनल में एलावेनिल को 249.8 अंकों के साथ रजत मिला। श्रेया ने 228.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य जीता।

चीन की मेंगायो शी ने 250.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इससे पहले, क्वालिफिकेशन में एलावेनिल ने 631.0 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करते हुए फाइनल स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया था। श्रेया ने 628.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। चीन की मेंगायो को 627.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493