भाजपा में कभी बिखराव नहीं होगा : सहस्त्रबुद्घे

10614307_770859809646836_5791631271379094274_nजबलपुर, 16 नवंबर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्घे ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें न तो बिखराव हुआ है और न कभी होगा।

भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए सहस्त्रबुद्घे ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2014 में पार्टी के प्रचार-प्रसार के साथ देश के लोगों का नजरिया बदला है। देश की जनता पार्टी के साथ चुनाव में खड़ी हुई और उसका परिणाम 16 मई को नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ पूरा किया।

उन्होंने बताया कि देश में वर्तमान परिवेश में लगभग 1300 राजनीतिक दल हैं, 50 ऐसे दल हैं जिनका कहीं न कहीं लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में अस्तित्व है। पांच-छह दल अपनी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं, परन्तु जम्मू एवं कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक 18 राज्यों की विधानसभाओं में कभी न कभी अपनी संख्या दर्ज कराने वाला एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। भाजपा सामाजिक चिंतन के प्रति एक सोच रखती है और समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए प्रतिबद्घ रहती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल है जिसका कोई बिखराव नहीं हुआ है, और न होगा। सशक्त भाजपा-सशक्त भारत मात्र एक नारा नहीं बल्कि देश बनाने की दिशा में भाजपा के साथ आने का एक आह्वान है। उन्होंने सभा में पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़ने वाले मोबाइल नंबर 18002662020 से नागरिकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई एवं सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान व संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने सदस्यता अभियान की चर्चा की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493