लिवरपूल को नए थ्रो-इन कोच से मिल रहा फायदा : रॉबर्टसन

लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी एंड्रयू रॉबर्टसन का कहना है कि लिवरपूल क्लब को उनके नए थ्रो-इन कोच थॉमस ग्रोनमार्क से काफी फायदा मिल रहा है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे लंबे थ्रो-इन के विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रोनमार्क थोड़े समय के लिए लिवरपूल से जुड़े हैं।

ग्रोनमार्क लिवरपूल क्लब के खिलाड़ियों को थ्रो-इन से बॉल रिटेनशन को सीखने में मदद देंगे।

रॉबर्टसन ने कहा, “हम सब उनसे सीख रहे हैं और हमारे खेल में सुधार हो रहा है। मुझे लगता है कि यह काफी सकारात्मक बात है और इसने निश्चित रूप से हमारे लिए काम किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493