प्रियंका चोपड़ा को मंगेतर निक के साथ ‘प्रिक’ निकनेम पसंद

लॉस एंजेलिस, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मंगेतर निक जोनस के साथ सेलेब्रिटी निकनेम ‘प्रिक’ पसंद है।

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक, निक ने शुक्रवार रात को ‘द टुनाइट शो’ में इसका खुलासा किया। इस दौरान प्रियंका दर्शकदीर्घा में बैठी थीं।

‘द टुनाइट शो’ के होस्ट फैलन ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका कोई सेलिब्रिटी निकनेम भी है तो निक ने कहा कि प्रियंका को प्रिक पसंद है, इस पर होस्ट ने जोड़े से इस निकनेम के उपयोग से बचने की सलाह दी।

निक पहली बार प्रियंका के साथ अपने संबंधों को लेकर इतने मुखर दिखे।

सगाई के बाद जोड़े की पारंपरिक रोका सेरेमनी हुई थी, जिसे निक ने समझाते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के परिवार ने रिश्ते को मुहर लगा दी है। निक ने इस अनुभव को आध्यात्मिक बताया।

निक ने शो में कहा, “मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में बताया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493