सुंदर सी की अगली फिल्म में काम करने को रोमांचित तमन्ना भाटिया

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जाने-माने निर्देशक व अभिनेता सुंदर सी की एक्शन से भरपूर अगली तमिल फिल्म में काम करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

फिल्म में वह ‘कथ्थी संदाई’ के सह-कलाकार विशाल के साथ नजर आएंगी।

तम्मना ने अपने बयान में कहा, “मैंने इस फिल्म को साइन किया है और सुंदर सर के साथ काम करने के लिए मैं बहुत रोमांचित हूं। यह पूरा साल मेरे लिए व्यस्तता भरा रहा हैं और मैं विविधतापूर्ण सिनेमा करने को लेकर खुश हूं।”

अभिनेत्री इसके अलावा फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू रीमेक ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’, ‘कन्ने कलाईमन्ने’ और ‘एफ2 फन एंड फ्रस्ट्रेटिंग’ में भी काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493