नेमार, फिर्मिनो ने दागे गोल, ब्राजील ने अमेरिका को हराया

न्यूजर्सी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। नेमार और रोबटरे फिर्मिनो के गोल की बदौलत ब्राजील ने शुक्रवार को एक दोस्ताना मुकाबले में अमेरिका को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील के लिए पहला गोल फिर्मिनो ने 11वें मिनट में दागा।

शुरुआती बढ़त बनाने के बाद मेहमान टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी के कम अनुभव का फायदा उठाया और अपने आक्रामक खेल को जारी रखा।

हाफटाइम से पहले फैबिनियो ने बॉक्स में बेहतरीन दौड़ लगाई और उन्हें रोकने के चक्कर में विल ट्रैप फाउल कर बैठे जिसके परिणामस्वरूप ब्राजील को पेनल्टी मिली।

नेमार ने इस मौके को जाया नहीं होने दिया और 43वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में कई बदलाव किए। ब्राजील ने रिचर्लिसन को मैदान पर उतारा।

रिचर्लिसन ने अपने देश के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।

दूसरे हाफ में भी कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493