कोलंबिया ने वेनेजुएला को 2-1 से हराया

मियामी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यिम्मी चारा के 90वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल के दम पर कोलंबिया ने फीफा दोस्ताना मैच में वेनेजुएला को 2-1 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को खेले गए मैच में वेनेजुएला के लिए डार्विन माचिस ने चौथे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद कोलंबिया ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और 55वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

चारा ने अंतिम मिनट में गोल दागकर कोलंबिया को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493