निशानेबाजी विश्व कप : अंकुर ने डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के अंकुर मित्तल ने यहां जारी 52वें आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में शनिवार को पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

चैम्पियनशिप में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है।

26 साल के अंकुर ने 150 में 140 का स्कोर किया और शूटऑफ में प्रवेश किया। शूटऑफ में भारतीय निशानेबाज का सामना चीन के यियांग यांग और स्लोवाकिया के हुबर्ट आंद्रेज से हुआ।

अंकुर ने शूटऑफ में चीन के निशानेबाज को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

स्लोवाकिया के आंद्रेज को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493