‘आई ड्रीम ऑफ जेनी’ के अभिनेता का निधन

सैंटा फे, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘आई ड्रीम ऑफ जेनी’ और ‘द बॉब न्यूहार्ट शो’ में अपने काम के लिए प्रसिद्ध अभिनेता बिल डेली का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे।

बिल के बेटे जे. पैट्रिक डेली ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉटकॉम’ को बताया कि बिल का निधन मंगलवार को न्यू मैक्सिको के सैंटा फे में हो गया।

1965 से 1970 के बीच प्रसारित ‘आई ड्रीम ऑफ जेनी’ के पांच संस्करणों में उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्होंने 1972 से 1978 तक प्रसारित ‘द बॉब न्यूहार्ट शो’ के छह सीजनों में काम किया। वे डिस्लेक्सिया से पीड़ित रहे।

विलियम एडवर्ड डेली का जन्म 30 अगस्त 1927 को इओवा के डेस मोइंस में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493