गुटेरेस ने ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ देशों में घनिष्ठता बढ़ने को सराहा

संयुक्त राष्ट्र, 9 सितंबर (आईएएनएस)।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इरीट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया के विदेश मंत्रियों द्वारा जिबूती की यात्रा किए जाने का स्वागत कराते हुए इसे ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ क्षेत्र में बढ़ती घनिष्ठता के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने उनके हवाले से कहा कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए चारों मंत्रियों का मिलकर एक समझौते पर पहुंचना इस क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।

उन्होंने हाल के ‘उल्लेखनीय’ लाभों को मजबूती प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र के देशों का समर्थन करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र के तैयार रहने की बात को दोहराया।

गुरुवार को हुई यात्रा के परिणामस्वरूप, इरीट्रिया और जिबूती एक दशक के राजनयिक गतिरोध के बाद संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सहमत हो गए। दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद है।

जून में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा 2002 के एक सीमा समझौते को पूर्ण स्वीकार किए जाने का फैसला किया था।

जुलाई के अंत में इरीट्रिया और सोमालिया भी राजनयिक संबंधों को बहाल करने पर सहमत हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493