अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी ओसाका

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को फाइनल में मात देकर नाओमी ओसाका ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ नाओमी ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमाने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

ओसाका ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सेरेना को महिला एकल वर्ग के फाइनल में सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। 20 वर्षीया खिलाड़ी के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493