रिचर्ड मैडेन स्कूली दिनों में मोटे, शर्मीले थे

लॉस एंजेलिस, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ स्टार रिचर्ड मैडेन का कहना है कि वह स्कूल के दिनों में बहुत मोटे और शर्मीले हुआ करते थे और उन्हें कभी भी आकर्षक नहीं समझा गया।

रिचर्ड फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की सफलता के बाद महिलाओं में लोकप्रिय हुए।

रिचर्ड (32) ने स्वीकार किया कि वह जब स्कॉटलैंड में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहे थे तो वह काफी मोटे और शर्मीले थे।

रिचर्ड ने ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया,”मैं जब 12 साल का था तो मेरी कमर 38 इंच थी। मैंने 19 साल की उम्र तक डेनिम नहीं पहनी तो क्योंकि उसे पहनना मुश्किल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493