मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने 51वें जन्मदिन पर रविवार को आगामी फिल्म ‘2.0’ का एक नया पोस्टर जारी किया है।
मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने 51वें जन्मदिन पर रविवार को आगामी फिल्म ‘2.0’ का एक नया पोस्टर जारी किया है।
फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए अक्षय ने कहा कि वह एक डार्क (नकारात्मक) किरदार निभा रहे हैं।
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए मेरी तरफ से ट्रीट। आपके साथ मैं अपना सबसे शक्तिशाली किरदार साझा कर रहा हूं जो शायद मेरे साथ सबसे लंबे समय तक जुड़ा रहा है। मैं उनके लिए डार्क सुपरहीरो हूं जिनके पास आवाज नहीं है। इंसान सावधान रहें।”
पोस्टर में अक्षय ‘2.0’ के अवतार में हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल है। एस. शंकर के निर्देशन वाली फिल्म में रजनीकांत की भी प्रमुख भूमिका है।
फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज होगा।
dharmpath.com dharmpath