राजनीति से जुड़ने में कोई रुचि नहीं : ह्यू जैकमैन

टोरंटो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राजनीति पर आधारित फिल्म ‘द फ्रंट रनर’ में राजनीतिज्ञ गैरी हार्ट का किरदार निभाने वाले अभिनेता ह्यू जैकमैन ने कहा कि उनकी भविष्य में राजनीति में जाने की कोई रुचि नहीं है।

टोरंटो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राजनीति पर आधारित फिल्म ‘द फ्रंट रनर’ में राजनीतिज्ञ गैरी हार्ट का किरदार निभाने वाले अभिनेता ह्यू जैकमैन ने कहा कि उनकी भविष्य में राजनीति में जाने की कोई रुचि नहीं है।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एक्स-मेन’ स्टार ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, “उस दुनिया को देखता हूं तो मुझे आगे भागने के लिए प्रेरित करता है।”

यह फिल्म हार्ट की वर्ष 1988 में राष्ट्रपति अभियान के बारे में है जो उनके यौन दुर्व्यवहार की रिपोर्ट्स और लेखिका डोना राइस के साथ संबंधों को लेकर बर्बाद हो गया था।

उन्होंने कहा, “ईश्वर का धन्यवाद कि एक अभिनेता के रूप में हमारे लिए कोई तय मानक नहीं हैं वरना बहुत सारे अभिनेता इसमें पीछे छूट जाते।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493