ऐश्वर्य को मिला मेरिल स्ट्रीप अवार्ड

वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन को अभिनय की दुनिया में उत्कृष्ट काम के लिए ‘वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड्स’ में प्रथम मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह में वह अपनी बेटी अराध्या और मां के साथ शामिल हुईं।

पूर्व विश्व सुंदरी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और शुभेच्छुओं का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, “भारत और पूरी दुनियाभर से मेरे प्रशंसकों को हृदय से धन्यवाद। आप मेरी प्रेरणा और शक्ति हैं। ईश्वर कृपा रखें और मेरा प्यार।”

उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह ट्राफी के साथ हैं। फोटो में अराध्या और उनकी मां साथ खड़ी हैं।

ऐश्वर्य के अलावा निर्देशन में उत्कृष्ट काम के लिए जोया अख्तर को वाइलर अवार्ड से और फिल्म ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर (श्रीदेवी की बेटी) को डब्ल्यूआईएफटी एमरैल्ड अवार्ड से नवाजा गया।

‘वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड्स’ हॉलीवुड और बॉलीवुड में बेहतर काम करने वाली अभिनेत्रियों को दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493