लेस्टर के साथ 2023 तक खेलेंगे हैरी

लेस्टर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी हैरी मेग्वायर ने लेस्टर क्लब के साथ नया करार किया है। इस करार के तहत वह 2023 तक क्लब में बने रहेंगे।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हैरी इस समर सीजन में मैनचेस्टर युनाइटेड के निशाने पर थे। हालांकि, अब उन्होंने लेस्टर के साथ पांच साल का करार किया है।

पिछले साल हैरी ने लेस्टर क्लब के लिए प्रीमियर लीग में 38 मैच खेले थे। इसके अलावा, इस साल रूस में हुए विश्व कप में वह इंग्लैंड के लिए लगातार छह मैचों में भी शामिल थे।

युनाइटेड की ओर से रुचि दर्शाए जाने के बावजूद हैरी ने लेस्टर में बने रहना जरूरी समझा। उन्होंने कहा, “जब से मैं इस क्लब में आया हूं, मैंने यही जाना है कि यहां के लोग मेरे साथ कितने अच्छे से पेश आते हैं। उन्होंने मुझे प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर दिया। इसी क्लब ने मुझे वो मंच तैयार करके दिया जिसकी बदौलत मैं विश्व कप में खेल पाया। इसलिए, मैं इस क्लब का शुक्रगुजार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493