जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा : बोल्सोनारो

रियो डी जनेरियो, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेयर बोल्सोनारो ने बीते सप्ताह चुनावी रैली में चाकू से हुए हमले के बाद कहा है कि वह बहुत जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।

उनके डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में स्पष्ट तौर पर सुधार हुआ है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बोल्सोनारो ने ट्वीट कर कहा, “बहुत जल्द हम वापस लौटेंगे।”

उन्होंने समर्थकों की शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया।

बोलसोनारो के स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन में भी उनकी सेहत में तीव्र सुधार की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने बिस्तर से उठकर कमरे में यहां-वहां टहलते भी हैं।

डॉक्टरों ने कहा कि वह अस्पताल बहुत ही गंभीर स्थिति में आए थे और लगभग मरणासन्न थे।

गौरतलब है कि उन पर छह सितंबर को एक चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493