न्यूजीलैंड के दूरस्थ द्वीपों में भूकंप के झटके

वेलिंगटन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप पर सोमवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

रेडियो न्यूजीलैंड की रपट के मुताबिक, न्यूजीलैंड जियोनेट ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.18 बजे आए भूंकप की तीव्रता रिकॉर्ड की। भूकंप का केंद्र उत्तरी द्वीप में व्हाकटाने से 785 किमी दूर 123 किमी की गहराई में स्थित था।

भूकंप के झटकों को शुरू में 6.8 तीव्रता का बताया गया, लेकिन बाद में इसे संशोधित किया गया। जियो नेट ने कहा कि भूंकप का अहसास पूरे देश में पूर्वी तट से दक्षिणी द्वीप तक हो सकता था।

न्यूजीलैंड के सिविल डिफेंस मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान सूचना के आधार पर शुरुआती आंकलन में सुनामी के खतरे से इनकार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493