नसीरुद्दीन शाह दिल्ली के उर्दू कवियों पर किताब का विमोचन करेंगे

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 17 सितम्बर को यहां ‘बिलव्ड डेल्ही : ए मुगल सिटी एंड हर ग्रेटेस्ट पोएट्स’ किताब का विमोचन करेंगे जिसके लेखक दिल्ली के सैफ महमूद हैं।

एक बयान के अनुसार, किताब पर नसीरुद्दीन शाह और गीतकार कौसर मुनीर के बीच चर्चा होगी। इसके अलावा अनंत रैना द्वारा फोटोग्राफी प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में उर्दू कविता के मुख्य केंद्र के बतौर दिल्ली को प्रदर्शित किया जाएगा, उन खास जगहों की चर्चा होगी जहां उर्दू शायरी के बड़े काम हुए और जिनका जिक्र इस किताब में है।

सैफ महमूद एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो उर्दू कविताओं का शौक रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493