डॉलर के मुकाबले रुपया 72.67 तक फिसला (लीड-2)

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में रिकॉर्ड गिरावट जारी है।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72.67 के नए निम्न स्तर तक लुढ़क गया जबकि बीते कारोबारी सत्र में यह 71.73 पर बंद हुआ था।

सुबह लगभग 12.30 बजे रुपया 72.67 पर था, जो अब तक का निम्नतम स्तर है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव गहराने से बीते कुछ सप्ताह से रुपये में गिरावट बनी हुई है।

रुपया छह सितंबर को पहली बार रुपया, डॉलर के मुकाबले 72 के नीचे लुढ़का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493