‘सुई धागा’ में दिखेंगे ‘दम लगा के हईशा’ के अभिनेता

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ‘दम लगा के हईशा’ में नजर आ चुके अभिनेता महेश शर्मा आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ में दिखाई देंगे।

संजय लीला भंसाली की वर्ष 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के साथ करियर की शुरुआत करने वाले महेश ने कहा, “पटकथा पढ़ने के बाद, मैंने कुछ भूमिकाओं के लिए ऑडिशन दिया लेकिन उनमें से किसी के लिए नहीं चुना गया। तब मुझे एक अन्य भूमिका मिली, इसका श्रेय निदेशक को जाता है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैंने वजन बढ़ाया है और फिल्म के लिए अपना लुक बदला।”

‘सुई धागा’ में अपने सह-कलाकार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के बारे में उन्होंने कहा, “दोनों के साथ काम करना अद्भुत अनुभव रहा है। वे बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती हैं। वरुण अपने सह-कलाकारों को सहज बनाने में बहुत अच्छे हैं। हम एक-दूसरे से मजाक करते हैं। अनुष्का भी सेट पर सभी के लिए अच्छी हैं।”

यह मनीष शर्मा और शरत कटारिया के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक जोड़ी को एक साथ लाया। इस टीम ने ‘दम लगा के हईशा’ के पहले सहयोग के साथ दिल जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493