जर्मनी के एमबापे बन सकते हैं सेन : वेर्नर

म्यूनिख, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। आरबी लेपजिग के फारवर्ड टीमो वेर्नर का कहना है कि लेरॉय सेन जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए कीलियन एमबापे जैसी भूमिका निभा सकते हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सेन को इस साल पीएफए के साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया था।

वेर्नर ने कहा, “मैं उन्हें काफी लंबे समय से जानता हूं। मैंने उनके साथ अंडर-19 यूरोपीय चैम्पियनशिप में खेला था। उन्हें इंग्लैंड में पीएफए के साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया था। एमबापे की तरह ही वह भी जर्मनी के लिए बेहतरीन खिलाड़ी बन सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि सेन में वह क्षमता है, जो उन्हें जर्मनी के साथ मैनचेस्टर सिटी की मुख्य टीम में भी बनाए रख सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493