वर्ल्ड नम्बर-1 बन सकती हैं ओसाका : किमिको

टोक्यो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान की पूर्व ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनलिस्ट किमिको डेट का कहना है कि उनकी हमवतन नाओमी ओसाका वर्ल्ड नम्बर-1 खिलाड़ी बन सकती हैं।

ओसाका ने दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बन गईं हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका की ऐतिहासिक जीत की प्रशंसा करते हुए किमिको ने कहा, “पिछले कुछ सप्ताहों में जिस प्रकार से ओसाका ने विकास किया है, अगर वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहीं तो वह जापान से संबंध रखने वाली पहली वर्ल्ड नम्बर-1 खिलाड़ी बन सकती हैं।”

अपनी ग्रैंड स्लैम जीत के बाद ओसाका सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हो गईं हैं।

ओसाका ने 12 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सातवां स्थान हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493