टाइगर श्रॉफ ने जीवन के तीन मंत्रों का खुलासा किया

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वे फिटनेस, तरलता और फैशन के मंत्रों के आधार पर जीवन जीते हैं।

टाइगर और मोजोस्टार ने प्रॉल कलेक्शन का अनावरण किया। यह एक्टिववियर प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है।

टाइगर ने एक बयान में कहा, “मैं फिटनेस, तरलता और फैशन के मंत्र पर चलता हूं और मुझे लगता है कि प्रॉल कलेक्शन में सभी तीन तत्व हैं।”

उन्होंने कहा, “यह ब्रांड आज के युवाओं, शारीरिक रूप से सक्रिय भारतीय की जरूरतों का ध्यान रखता है जो फिट और फैशनेबल रहना चाहते हैं।”

‘मोजोस्टार’ के प्रबंध निदेशक जिगी जॉर्ज ने कहा, “प्रॉल को आज के युवाओं और शारीरिक रूप से सक्रिय पीढ़ी के लिए विशेष रूप से डिजायन किया गया है।”

‘एमेजन फैशन’ के बिजनेस हेड अरुण सिर्देशमुख टाइगर के हस्ताक्षर वाली एक्टिव वियर प्रॉल को ‘एमेजन फैशन’ पर ऑनलाइन लांच करते हुए बहुत उत्साहित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493