नेशन्स लीग : डेनमार्क ने वेल्स को हराया, एरिक्सन ने दागे 2 गोल

आरहस (डेनमार्क), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार मिडफील्डर क्रिश्चियन एरिक्सन के दो गोलों की बदौलत डेनमार्क ने शनिवार को यहां यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 2-0 से पराजित किया।

अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 4-1 से करारी शिकस्त देने वाले वेल्स को नेशन्स लीग में पहली हार झेलनी पड़ी।

बीबीसी के अनुसार, वेल्स के मुख्य कोच के रूप में रायन गिग्स की यह पहली हार है। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के दिग्गज गिग्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वेल्स के लिए खेल चुके हैं।

वेल्स की टीम ने मैच की शुरुआत अच्छी की लेकिन टीम गोल करने के मौकों को भुना नहीं पाई। 32वें मिनट में एरिक्सन ने शानदार गोल दागते हुए मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में डेनमार्क ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण रखा और मेहमान टीम पर दबाव बनाया। 63वें मिनट में वेल्स के डिफेंडर ने बॉक्स में गलती की और मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर एरिक्सन ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493