ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप के मैच में मिनिएरो की जीत

बेलो होरिजोंते (ब्राजील), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिकाडरे ओलिविएरा और एलियास स्ट्रक की ओर से दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर एटलेटिको मिनिएरो ने ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में खेले गए मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को खेले गए इस मैच में मिनिएरो ने एटलेटिको परानाएंसे को 3-1 से हराया।

इंडिपेंडेंसिया स्टेडियम में खेले गए मैच में परानाएंसे क्लब ने इयागो मेडाना की गलती के कारण बढ़त हासिल की। मेडाना ने 10वें मिनट में ओन गोल किया, जिसकी बदौलत परानाएंसे ने 1-0 की बढ़त बनाई।

इसके बाद, लिएनाडरे सिल्वा ने हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

थोड़ी देर बाद एलियास के गोल से मिनिएरो ने परानाएंसे के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली।

मिनिएरो के 38 वर्षीय खिलाड़ी ओलिविएरा ने अपने गोल से क्लब को परानाएंसे के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ मिनिएरो क्लब ने लीग की तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया है, वहीं परानाएंसे 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493