लिल शैन ने मैक मिलर की याद में चेहरे पर टैटू बनवाया

लॉस एजेंलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर लिल शैन ने अपने चेहरे पर बनाए नए टैटू का खुलासा किया है, जो दिवंगत रैपर मैक मिलर को समर्पित है।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, ‘माइ फेवरेट पार्ट’ के रैपर का सात सितंबर को संभवत: मादक पदार्थो के ओवरडोज से मौत हो गई थी।

लिल शैन ने अपने मित्र के सम्मान में अपने चेहरे पर टैटू बनवाया है, जिसमें लैटिन में ‘मेमेंटो मोरी’ लिखा है, जिसका अर्थ है कि ‘रिमेम्बर दैट यू विल डाई’।

अपनी तस्वीर साझा करते हुए ली शैन ने इसके कैप्शन में ‘मेमेंटो मोरी’ लिखा। इसके अलावा उन्होंने लिखा, “मैक आपको याद कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493