मीका ने बीबा सिंह का सपना पूरा किया

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हाल में रिलीज पंजाबी गीत ‘नच बेबी’ के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी गायक बीबा सिंह के साथ सहभागिता कर चुके गायक मीका सिंह बीबा के साथ काम करके खुश हैं।

एक बयान के मुताबिक, मीका ने 10 साल पहले बीबा से वादा किया था कि जब कभी वह किसी को लॉन्च करेंगे, उन्हें अपने बैनर म्यूजिक और साउंड में ब्रेक देंगे।

इसके चलते दोनों ने ‘नच बेबी’ के लिए सहयोग किया।

मीका ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं बीबा के जीवन के लंबे सपने को पूरा कर सका।”

दलेर मेहंदी और बप्पी लाहिड़ी जैसे प्रसिद्ध गायकों के साथ विभिन्न पंजाबी अल्बमों में काम करने के साथ बीबा एक डॉक्टर भी हैं।

मीका के साथ काम के अनुभव को साझा करते हुए बीबा ने कहा, “वह पिछले 25 वर्षो से मेरे लिए एक प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ गायन में सक्षम होना मेरे लिए अविश्वसनीय रहा। मैं उनका आभारी हूं। इस गीत को बनाने की यात्रा बहुत रचनात्मक, खूबसूरत और संतोषजनक रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493