अक्षय ने जारी किया ‘केसरी’ का पहला पोस्टर

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ के पहले आधिकारिक पोस्टर को रिलीज कर दिया है।

यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 21 सिखों ने 10,000 अफगानियों के खिलाफ 1897 में लड़ाई की थी।

सारागढ़ी की लड़ाई की वर्षगांठ को मनाने के लिए बुधवार को अक्षय ने इंस्टाग्राम पर इसके पोस्टर को रिलीज किया।

इस पोस्टर में अक्षय को सिख योद्धा के रूप में देखा जा सकता था। इसमें उन्होंने एक हाथ में राइफल उठाई हुई है। ऐसा लग रहा है कि वह सिख योद्धाओं के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को जारी करने के साथ अक्षय ने लिखा, “सारागढ़ी के अवसर पर ‘केसरी’ फिल्म की पहली झलक यह रही। सारागढ़ी के शहीदों को हमारी श्रद्धांजलि।”

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केसरी’ 21 मार्च, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493