नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)।अभिनेता मानव कौल का कहना है कि वह फिल्मों का निर्देशन करते हैं, लेकिन निर्माताओं या वितरकों को बेचने के लिए नहीं बल्कि वह खुद के लिए फिल्में बनाते हैं।
मानव ने यहां आईएएनएस को बताया, “मैं निर्देशन नहीं करना चाहता हूं। मैंने फिल्में निर्देशित की हैं और संपादित कर रहा हूं, लेकिन मुझे निर्देशन नहीं करना चाहिए। मैं अपने लिए फिल्में निर्देशित करता हूं। मैंने दो फिल्में निर्देशित की है। मैं उन्हें रिलीज भी नहीं करना चाहता।”
उन्हें फिल्म निर्देशन की प्रक्रिया बेहद पसंद है।
अभिनेता ने कहा कि यह उनके थिएटर के काम का विस्तार है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म बनाते हैं और यूट्यूब पर डाल देते हैं। वह फिल्में बेचने का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
dharmpath.com dharmpath