बैडमिंटन : जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत

टोक्यो, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हालांकि, एच.एस. प्रणॉय को गुरुवार को खेले गए अन्य मैच में हार का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के वोंग विंग विंसेट को 36 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना दक्षिण कोरिया के ली डोंग केउन से होगा।

पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में प्रणॉय को हार मिली। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनी गिटिंग ने 47 मिनटों के भीतर 14-21, 17-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493