मनोज बाजपेयी असाधारण प्रतिभा के धनी : ‘द फैमिली मैन’ के निर्माता

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के निर्माता राज निदिमोरु और कृष्णा डीके का कहना है कि मध्यमवर्गीय शख्स की भूमिका के लिए मनोज बाजपेयी बेहतरीन हैं।

कृष्णा ने आईएएनए से कहा, “मुझे लगता है कि मनोज एक असाधारण शख्स हैं, जो अवसरों से ऊपर उठकर अभिनय करते हैं और ‘द फैमिली मैन’ में उनके किरदार का यही सार है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि वह महान कलाकार हैं।”

उन्होंने कहा,”उनके व्यक्तित्व का एक कारक यह है िवह पति और पिता का बेहतरतीन कॉम्बिनेशन हैं।”

इस वेब सीरीज की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के शख्स की है, जो अपने पारिवारिक जीवन और आतंकवाद से निपटने से अपनी जंग के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493